फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई के कैशियर का अपहरण, 20 लाख की मांगी फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम एसबीआई के कैशियर का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने 20 लाख की फिरौती मांगी।
विज्ञापन



पांच घंटे बाद फिरौती देने के आश्वासन अपहरणकर्ताओं ने उसे छोड़ दिया। घटना से दहशत में आए कैशियर की अचानक हालत बिगड़ गई।


उसे रात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना से हड़कंप मच गया। सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय, कोतवाल अशोक सिंह ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की।


पत्नी की तहरीर पर बैंक के फील्ड ऑफिसर और बैंक प्रतिनिधि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है।


खालीसहाट निवासी कृष्ण बहादुर वर्मा (56) सुपर मार्केट स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में कैशियर हैं। बैंक में काम निपटाने के बाद शाम छह बजे वह घर जा रहे थे।
विज्ञापन



आरोप है कि तभी बैंक के ही दो कर्मियों ने उन्हें बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद दोनों उन्हें कैपरगंज स्थित एक होटल में ले गए और वहां पर बंधक बनाए रखा।


उससे 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती न देने पर जान से मार डालने की धमकी दी गई। कैशियर ने घर जाकर फिरौती देने का आश्वासन दिया।


इस पर बैंक कैशियर को रिहा कर दिया गया। रिक्शे से कैशियर घर पहुंचे तो उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है।


कोतवाल ने बताया कि कैशियर की पत्नी कुसुम की तहरीर पर बैंक प्रतिनिधि प्रत्यूष और फील्ड ऑफिसर अभिषेक सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।


आरोप झूठे, सीसीटीवी कैमरे में कैद है सच
बैंक प्रतिनिधि प्रत्यूष ने बताया कि कैशियर कृष्ण बहादुर वर्मा की ओर से फिरौती मांगने का आरोप गलत है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैशियर कृष्ण बहादुर वर्मा का सच कैद है। जल्द हकीकत सबके सामने होगी।
विज्ञापन



एसबीआई कैशियर ने फिरौती मांगने का आरोप लगाया है। कैशियर की पत्नी की तहरीर पर कोतवाली में केस दर्ज करा दिया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई होगी।
शेषमणि उपाध्याय, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें