फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीह थाना क्षेत्र के सादीपुर कोटवा गांव में वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि के लिए खूनी संघर्ष, किसान की हत्या
विज्ञापन

डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के सादीपुर कोटवा गांव में बृहस्पतिवार को सहन की जमीन के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। छोटे भाई ने बेटों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हुए। इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी है।
सादीपुर कोटवा गांव में दो सगे भाइयों मेें सड़क के किनारे खाली पड़ी जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। छोटा भाई सूरजपाल विवादित जमीन पर बृहस्पतिवार सुबह झाड़ू लगा रहा था। बड़े भाई शंकरलाल ने विरोध किया। इस पर दोनों में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें शंकरलाल (80) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। खूनी संघर्ष में सूरजपाल, उसके दो बेटे श्यामू, रामू और मृतक के तीन बेटे ब्रजेंद्र, राघवेंद्र व ज्ञानेंद्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीह पहुंचाया। मृतक शंकरलाल के शव को पोस्टमार्स्टम के लिए भेजा है। थानेदार राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि मृतक के बेटे ज्ञानेंद्र की तहरीर पर सूरजपाल, श्यामू व रामू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


शंकरलाल की मौत से मचा कोहराम
शंकरलाल की हत्या से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे तीन पुत्रियां अंजू, मंजू, संजू और तीन पुत्रों ज्ञानेंद्र, विजेंद्र राघवेंद्र को छोड़ गया है। सभी की शादी हो चुकी है। पिता की हत्या की सूचना पर ससुराल से मायके पहुंची बेटियों में रोना पिटना मच गया। वहीं ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर नाराजगी रही। उनका कहना है कि सहन की जमीन के विवाद में हत्या कर दी जाएगी, यह कभी ने सोचा नहीं था।
विज्ञापन


सहन की जमीन के विवाद में वृद्ध की हत्या उसके भाई व भतीजों ने की है। तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।- शशिशेखर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें