फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका के खाली घर से नगदी समेत दो लाख का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिका के खाली घर से नगदी समेत माल उड़ाया
विज्ञापन

रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने शिक्षिका के खाली घर से नगदी समेत माल पार कर दिया। बस स्टेशन निकट चर्च कंपाउंड की रहने वाली सुमन सिंह शहर के सेंटपीटर्स स्कूल में शिक्षिका है।

उन्होंने बताया कि 13 जून को वह अपने बीमार भाई को देखने लखनऊ गई थी। घर में कोई नहीं था। शुक्रवार सुबह जब वह घर पहुंची तो सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। शिक्षिका ने बताया कि अलमारी में रखे 40 हजार रुपये नगद और सोने, चांदी के जेवर चोर ले गए है।
विज्ञापन


पीड़ित शिक्षिका ने बताया कि नगदी समेत दो लाख रुपये की चोरी हुई है। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं सरेनी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात चोरों ने दो घरों से नकदी समेत जेवरात पार कर दिए। भैया खेड़ा मजरे उसुरू गांव के रहने वाले लाल बिहारी वाजपेई के घर में चोर छत के रास्ते आंगन में आ गए और बक्सों में रखे सोने चांदी के जेवर पार कर दिए।

यहां के बाद चोर स्वरूप अवस्थी के घर में भी चोरी को अंजाम दिया। दोनों घरों से 50 हजार की चोरी हुई है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में लगातार चोरियों से लोगों में दहशत है।

क्षेत्र के बांदा-बहराइच राजमार्ग पर स्थित स्टेट बैंक के पास हांडा वर्कशॉप और मोबाइल शॉप सहित तीन दुकानों में ताला तोड़कर चोरो ने नकदी समेत लगभग 50 हजार का माल पार कर दिया।

रामराज मौर्य की मोबाइल शॉप और परचून की दुकान में चोरों ने शटर का लॉक काटकर आठ हजार नकद, व सामान पार कर दिया। उसके बाद पड़ोस के अमिताभ बच्चन मौर्य के होंडा वर्कशॉप पर चोरों ने दरवाजे की कुंडी काटकर अंदर प्रवेश किया।
विज्ञापन


एक एलईडी टीवी समेत 23 हजार रुपये पार कर दिया। सुबह जब वहां पर सभी ने शटर का लॉक कटा हुआ व दरवाजे की कुंडी टूटा देखा तो हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया सूचना प्राप्त हुई है, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें