बीटीसी छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
रायबरेली। शहर क्षेत्र में एक बीटीसी छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने खुदकुशी क्यों की, इसकी कोई वजह सामने नहीं आई है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। जगतपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज की रहने वाली पुष्पलता सैनी (20) यहां निराला नगर में किराए के कमरे में रहती थी। बताते हैं कि शहर के एक कॉलेज की बीटीसी की ट्रेनिंग कर रही थी। रात में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाल अतुल सिंह का कहना है कि बीटीसी छात्रा ने खुदकुशी की है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।