फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी हत्या कराने की रची जा रही है साजिश-मौनी बाबा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरी हत्या कराने की रची जा रही है साजिश : मौनी बाबा
विज्ञापन

रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा गांव स्थित रामजानकी मंदिर के महंत स्वामी प्रेमदास की हत्या के बाद अब फिर मामला गरमाने लगा है।

मंदिर के पुजारी पर गुरुवार शाम हुए हमले के बाद शुक्रवार को मौनी बाबा ने अपने समर्थकों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी से मुलाकात की। मौनी बाबा का आरोप है कि मंदिर की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

उनकी हत्या कराने की साजिश रची जा रही है। पुलिस-प्रशासन मामले में सख्त कार्रवाई करे। गौरतलब है कि बाबा का पुरवा मजरे इटौरा बुजुर्ग में रामजानकी मंदिर में जनवरी 2019 में महंत स्वामी प्रेमदास की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


मंदिर की जमीन पर कब्जा करने को लेकर मर्डर किया गया। इसके बाद से मंदिर की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। गुरुवार शाम तीन एसयूवी पर सवार लगभग 12 लोगों ने राम जानकी मंदिर पहुंचकर पुजारी गोविंद दास को जान से मारने का प्रयास किया था।

हो-हल्ला होने पर ग्रामीणों के पहुंच जाने पर बदमाश भाग गए थे। इस मामले में गोविंद दास की तहरीर पर रामस्वरूप दास, पंचशील महाविद्यालय के प्रबंधक बीएन मौर्य व 10-12 बार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

शुक्रवार को मौनी बाबा अपने समर्थकों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचकर घटना पर नाराजगी जताई। एसपी को दिए पत्र में मौनी बाबा ने कहा कि उनकी भी हत्या की साजिश रची जा रही है। मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन


आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। एसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें