फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर हमला, भाई जख्मी, वाहन तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता पर हमला, भाई जख्मी, वाहन तोड़ा
विज्ञापन

रायबरेली। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार रात भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष के वाहन पर एसयूवी सवार बदमाशों ने हमला बोल दिया।

इससे उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। भाजपा नेता के भाई को गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया है। मोहनगंज कस्बा निवासी भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल जोरावरपुर गांव में एक निमंत्रण में गए थे।

देर रात वह अपनी कार से लौट रहे थे। शाहमऊ गांव के निकट उनके वाहन को एक एसयूवी ने ओवरटेक कर रोका और हमला बोल दिया। इसमें भाजपा नेता तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके भाई विनोद जायसवाल जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावरों ने भाजपा के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। भाजपा नेता ने बताया कि एसयूवी पर आधा दर्जन से अधिक लोग सवार थे। बदमाशों ने लाठी, डंडे व सरिया से हमला किया।

चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण दौड़े, तब हमलावर भाग निकले। थानाध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें