फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से 11 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में गर्मी के साथ आग की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। शुक्रवार को आग लगने से 11 बीघे गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन



डलमऊ के सेमौरी गांव में शुक्रवार दोपहर गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे करीब पांच बीघे की फसल राख हो गई।


ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। शिवराज, रामकिशोर, लोधा, रामफेर, रामदेव, गेंदा, रामकुमार व बच्चू की गेहूं की फसल जली है।


उधर, नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे भावा मजरे डीघा गांव निवासी त्रिभुवन मिश्रा, सुरेंद्र बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, नरेंद्र सिंह व अवधेश सिंह के खेत में आग लगने से पांच बीघा फसल जल गई।
विज्ञापन



पीड़ित अवधेश बहादुर व त्रिभुवन ने गांव के ही सूरज व राजेश कुमार पर आग लगाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई।


लेखपाल पुरुषोत्तम ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी। इसी तरह अमेठी जिले के सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के बसंतपुर निवासी ओम प्रकाश व सेमरौता निवासी रमेश पाल के खेत में आग लगने से एक बीघा फसल राख हो गई। दोनों किसानों ने गांव के एक किसान पर आग लगाने का आरोप लगाया है।


आग लगने से सिलेंडर फटा, दो घायल
सलोन। कोतवाली क्षेत्र में एक अंडे की दुकान में आग लगने से छोटा गैस सिलेंडर फट गया। इससे दो लोग घायल हो गए। इंदिरा नगर निवासी शोएब की दुकान बसंतगंज बाजार में हैं।


शुक्रवार को लकड़ी की दुकान के पीछे कूड़े में आग लग गई। जिस समय आग लगी, उस समय दुकान बंद थी। इसी बीच बसंतगंज निवासी हर्षित अग्रहरि (19) लोडर गाड़ी लेकर वहां से गुजर रहा था।
विज्ञापन



लपटें देख वह रुक गया। आसपास के लोगों को जुटाने लगा। इसी दौरान गैस सिलेंडर फट गया। इससे हर्षित के अलावा अबरार (16) घायल हो गया।


दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। अबरार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आग लगने से करीब पांच हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें