फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू पेड़ से टकराई बाइक, छात्र की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार को बेकाबू बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।
विज्ञापन



हालत गंभीर होने पर घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। पूरे गमेलन मजरे डीह गांव निवासी दिलीप कुमार (15) पुत्र रामफेर राजकीय इंटर कॉलेज डीह में कक्षा 10 का छात्र था।


रविवार की छुट्टी होने के कारण गांव के ही दोस्त राजेंद्र कुमार के साथ बाइक से घूमने निकला था। डीह-जगदीशपुर मार्ग पर बढ़ईचक गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन



हादसे में दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी राजेंद्र घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजेंद्र को सीएचसी डीह ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


छात्र दिलीप की मौत से घर में कोहराम मच गया। पिता रामफेर, मां गयाश्री और भाई कुलदीप, बहन प्रियंका के आंसू नहीं थम रहे हैं। थानेदार लालचंद सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें