फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के बाल थ्रेशर में फंसे, दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र में शनिवार को गेहूं की मड़ाई करते समय एक महिला के बाल थ्रेशर में फंस गए।
विज्ञापन



इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


शीकी सलेमपुर निवासी अखिलेश यादव शाम को ट्रैक्टर और थ्रेशर से गेहूं की मड़ाई कर रहा था। उसकी पत्नी अनीता (32) भी गेहूं लगा रही थी।


इसी दौरान अनीता के बाल थ्रेशर में चले गए। बाल के साथ धीरे-धीरे अनीता का सिर भी अंदर चला गया। जब तक ट्रैक्टर बंद किया जाता, तब तक अनीता का सिर थ्रेशर के अंदर चला गया।
विज्ञापन



किसी तरह थ्रेशर बंद कर उसे निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी दर्दनाक मौत हो गई। अनीता के दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ राकेश यादव ने बताया कि जनकारी हुई। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें