फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से लौट रही बच्ची को पड़ोसी के कुत्ते ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बैंक कॉलोनी में स्कूल से घर लौट रही पांच साल की एक लड़की को पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने काट लिया। गंभीर हालत में लड़की को परिजन जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे उपचार दिलाया गया वहीं मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

बैंक कॉलोनी निवासी संदीप ने बताया कि उनके पड़ोसी सतीश लांबा का पालतू कुत्ता है, जो अक्सर गली में खुला घूमता है। संदीप का आरोप है कि गत 17 अप्रैल को उसकी छह वर्षीय बड़ी बेटी हर्षी को बाहर खेलते समय पड़ोसी के कुत्ते ने काटने की कोशिश की थी, मगर उस समय वे मौजूद होने के कारण कुत्ते को भगा दिया था। वहीं शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे उसकी छोटी बेटी पांच वर्षीय जीया स्कूल से घर लौट रही थी, इसी दौरान पड़ोसी के कुत्ते ने बुरी तरह काट दिया। कुत्ते के मालिक को इस बारे में कहा तो पिता-पुत्र झगड़ा करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। कुत्ते के काटने से घायल लड़की को इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद वार्ड में दाखिल कर दिया। वहीं सिटी पुलिस के जांच अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर लड़की के पिता संदीप के बयान दर्ज कर उसके पड़ोसी सतीश लांबा व उसके पिता अमर सिंह पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें