फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से गिरा युवक, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। रायबरेली-लखनऊ रेलखंड पर बगाही गांव के निकट एक युवक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने इसकी जानकारी एंबुलेंस को दी और सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन



बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बगाही गांव के निकट बनारस-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस बनारस से लखनऊ जा रही थी। बताते हैं कि अमेठी जिले के जायस निवासी आसिफ (20) पुत्र सलमान ट्रेन के गेट पर खड़ा था।


संतुलन बिगड़ने पर वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटेें आ गईं। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों की सूचना पर 108 एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफ र कर दिया गया। एसओ रवेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल से युवक के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें