राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार के कंजड़ कालोनी के सामने रविवार को एक बाइक सवार दो बच्चों के साथ ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना में युवक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीण आनन- फानन में तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। वहां दो की हालत सामान्य बताई गई, जबकि एक बालक की स्थिति गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर पर दिया गया।
सोनभद्र निवासी पिंटू (22) अपने जीजा के घर राजगढ़ आया हुआ है। रविवार को अपने दो भांजे राजू (12) वर्ष, काजू (10) पुत्र राजेंद्र सोनकर को बाइक पर बैठाकर बाजार में घूम रहा था। इसी बीच कंजड़ बस्ती के पास एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीण घायलों को देखकर पहचान करते हुए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए। जहां पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके सिंह सभी का इलाज करते हुए गंभीर रूप से घायल एक बालक को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।