एफएसडीए का छापा, हल्दी के दो नमूने भरे
रायबरेली। एफएसडीए टीम ने शुक्रवार को दो दुकानों पर छापा मारकर हल्दी के दो नमूने भरे। इन नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पांच किलो हल्दी नष्ट भी कराई। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी तिवारी की अगुवाई में एफएसडीए टीम ने रंग मिली मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया।
एफएसओ स्वाति सिंह ने राही निवासी धर्मेश कुमार की दुकान से हल्दी का नमूना भरा। एफएसओ अंजली श्रीवास्तव ने राही निवासी ओम प्रकाश की दुकान से हल्दी का नमूना भरा। साथ ही पांच किलो रंग मिली हल्दी नष्ट कराई।