फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक की टक्कर से खांदी में घुसी एंबुलेंस,

विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अकेलवा चौराहे पर बेकाबू ट्रक ने एंबुलेंस को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन



टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस सड़क किनारे खंती में जाकर पलट गई। हादसे में नवजात व उसकी मौसी की मौके पर ही मौत हो गई।


जबकि एंबुलेंस चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी फुरसतगंज में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल महिला को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।


सुल्तानपुर जिला अस्पताल में गुरुवार रात प्रसव के बाद नवजात को नाजुक हालत में डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर किया गया था। जबकि उसकी मां रिजवाना अभी भर्ती हैं।


नवजात की दो मौसियां उसे लेकर लखनऊ जा रही थीं। तभी शुक्रवार सुबह रायबरेली-सुलतानपुर राजमार्ग के अकेलवा चौराहे के पास ट्रक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी।
विज्ञापन



टक्कर इतनी तेज थी कि एंबुलेंस सड़क किनारे खंती में चली गई। हादसे में सुल्तानपुर जिले के लाइया वीरापुर की रहने वाली नवजात की मौसी शबाना (32) पत्नी मो. वारिस और एक दिन के नवजात की मौके पर ही मौत हो गई।


इसके अलावा शबाना की बड़ी बहन सुल्तानपुर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के सोहराई पुरुषोत्तमपुर निवासी रुकसाना (38) पत्नी स्व. इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गई।


वहीं हादसे में एंबुलेंस में तैनात ईएमटी भानु प्रताप (28) निवासी शाहपुर जिला गाजीपुर, एंबुलेंस चालक अजय कुमार (30) निवासी पंचम का पुरवा जिला हरदोई, रिजवाना का पति मो. अली (32) निवासी दिलावलपुर थाना पीपरपुर जिला अमेठी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी फुरसतगंज में भर्ती कराया। यहां रुकसाना की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


पीड़ित परिवार केअनवारूल हसन ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक भरत उपाध्याय ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें