फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरी, जलेबी, छेना मिठाई के नमूने भरे, जांच को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कचरी, जलेबी व छेना मिठाई के नमूने भरे
विज्ञापन


रायबरेली। ग्राहकों को लुभाने के लिए बेचे जा रहे रंगीन खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए एफएसडीए ने मंगलवार को अभियान शुरू किया। इस दौरान कई दुकानों पर छापा मार रंगीन जलेबी, छेना मिठाई समेत चार नमूने भरकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन


एफएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने टीम के साथ सलोन तहसील क्षेत्र और राही ब्लॉक क्षेत्र की दुकानों पर छापा मारा।

सलोन के बघौला से सुभाषचंद्र की दुकान से एफएसओ स्वाति सिंह ने सरसों के तेल और रंगीन कचरी का नमूना भरा। एफएसओ अरुण कुमार ने डीह क्षेत्र के सुंदरगंज चौराहा से मधु गुप्ता की दुकान से रंगीन जलेबी का नमूना भरा। एफएसओ अंजली श्रीवास्तव ने मुंशीगंज दरियापुर स्थित शैलेंद्र कुमार की दुकान से रंगीन छेना मिठाई का नमूना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें