फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर दलित महिला के साथ गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
बंधक बनाकर दलित महिला के साथ गैंगरेप
विज्ञापन

रायबरेली। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में एक दलित महिला को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। पति ने विरोध किया तो उसे बिजली के पोल में बांध दिया। शिकायत करने पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। सीएम कार्यालय से मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिस पर पुलिस अफसरों में हड़कंप गया। सीओ ने थानेदार को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव की एक दलित महिला का आरोप है कि शुक्रवार रात तीन-चार लोग घर में घुस आए। उसे बंधक बना लिया और उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर उसके पति को बिजली के पोल में बांध दिया। शोरगुल पर आरोपी पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। दूसरे दिन शनिवार को वारदात की सूचना पुलिस को दी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा मामले को दबाने की कोशिश की गई। इस पर पीड़िता ने रविवार को सीएम कार्यालय लखनऊ पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। सीओ तिलोई बीनू सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। एसओ को रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें