फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी पुल के नीचे गिरा गेहूं लदा ट्रक, दो सगे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा पुल के नीचे गिरा ट्रक, दो भाइयों की मौत
विज्ञापन

रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार तड़के गेहूं भरा ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी पुल के नीचे जा गिरा। इससे उस पर सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंचकर दोनों को बाहर निकालकर सीएचसी के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

हादसे की जानकारी पर आसपास के लोगों का मौके पर मजमा लग गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रतापगढ़ जिले के काजीपुर थाना लालगंज अजारा निवासी सगे भाई इरशाद (30) और नौशाद (28) पुत्र मोहम्मद अली ट्रक संख्या जीजे 18 एटी 8812 मेें गेहूं लादकर शनिवार तड़के फतेहपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


ट्रक इरशाद चला रहा था। बताते हैं कि डलमऊ-फतेहपुर मार्ग पर गंगा नदी पुल के पास ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और रेलिंग तोड़ते हुए गंगा पुल के नीचे गिर गया। इससे ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने पहुंचकर दोनों भाइयों को ट्रक से बाहर निकालकर सीएचसी के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी मणिशंकर तिवारी का कहना है कि ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए गंगा पुल के नीचे गिर गया। इससे उस पर सवार दो भाइयों की मौैत हुई है। आशंका जताई जा रही है कि यह तो चालक को झपकी आ गई थी या फिर वाहन की रफ्तार तेज थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें