फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र पर असलहों से फायरिंग, युवक को लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के सिकंदरखेड़ा गांव के पास शनिवार रात करीब आठ बजे पिता-पुत्र पर असलहे से फायरिंग की गई।
विज्ञापन



करीब तीन राउंड फायरिंग से सनसनी फैल गई। एक गोली युवक को लगी, जिससे वह घायल हो गया। जबकि उसका पिता बाल-बाल बच गया।


घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घायल युवक का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष ने हमला कराया है।


सिकंदर खेड़ा गांव निवासी सत्यम साहू की क्षेत्र के ही सुदौली गांव में कॉस्मेटिक व ज्वैलरी की दुकान है। देर शाम वह अपने पिता राम सजीवन साहू के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था।
विज्ञापन



तभी गांव के पास से महज 100 मीटर की दूरी पर ही दो बाइक सवार चार हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए असलहे से तीन राउंड फायरिंग कर दी।


सत्यम साहू के दाहिने कंधे पर गोली लगते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। बाइक पर पीछे बैठने की वजह से उसका पिता बाल-बाल बच गया।


घायल सत्यम साहू ने बताया है कि वह हमलावरों को पहचान नहीं पाया। उसे आशंका है कि उसके ससुराल पक्ष ने उस पर हमला कराया है। उसकी ससुराल पक्ष से अनबन चल रही है। कोतवाल रवेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें