ऊंचाहार (रायबरेली)। क्षेत्र के सवैया धनी के निकट रेल लाइन पार कर रहा किशोर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही कटकर मौत हो गई।
रविवार को ऊंचाहार-रायबरेली रेलखंड पर क्षेत्र के सवैया धनी रेलवे फाटक से करीब गांव निवासी सुरेंद्र सिंह का बेटा निखिल सिंह (16) रेलवे लाइन पार कर रहा था।
तभी रायबरेली की ओर जा रही ऊंचाहार-रायबरेली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।