रायबरेली। एफएसडीए की टीम ने मंगलवार को डलमऊ में एक नमकीन फैक्ट्री में छापा मार छह हजार कीमत का पामोलीन ऑयल जब्त कर लिया।
ऑयल के साथ ही नमकीन, पिसी हल्दी समेत पांच खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। अधिकारियों का कहना है कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
एफएसडीए के अभिहित अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितिन कुमार, रमाशंकर पटेल की अगुवाई में घुरवारा कस्बे में प्रमोद की नमकीन फैक्ट्री में छापा मारा।
फैक्ट्री में मनमाने ढंग से नमकीन तैयार की जा रही थी। अभिहित अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री से 11.59 लीटर पामोलीन ऑयल को जब्त कर लिया गया, जिसकी कीमत 67,540 रुपये है।
इसके अलावा 35 किलो नमकीन, 40 किलो पिसी हल्दी, 150 किलो पिसी मिर्च व 600 किलो बेसन को सील कर दिया है।
उन्होेंने बताया कि पामोलीन ऑयल, नमकीन, पिसी हल्दी, पिसा मिर्चा, बेसन के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। टीम ने हरचंदपुर बाजार में दो क्विंटल रंगीन खिलौने नष्ट कराए गए।