फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर पुलों की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सलोन रजबहे पर जर्जर दोनों पुलों का निर्माण कार्य सिंचाई विभाग जल्द शुरू कराएगा। इस दोनों पुलों के बनने से करीब एक लाख आबादी को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन



साथ ही भारी वाहनों का आवागमन भी शुरू हो जाएगा। सिंचाई विभाग ने दोनों पुलों के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। जिसे शासन से मंजूरी मिल गई है। सोमवार को पुलों का शिलान्यास सलोन विधायक से कराने की तैयारी है।


डलमऊ-जगतपुर होते हुए सलोन जाने वाले मार्ग पर पारी गांव के पास सलोन रजबहे पर बना पुल छह महीने पहले टूट गया था।


सिंचाई विभाग ने टूटे पुल के पास बाईपास कराकर छोटे वाहनों को आने-जाने के लिए अस्थाई बाईपास का निर्माण करा दिया था। जबकि भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित था।
विज्ञापन



इसी तरह सूची-खरौली मार्ग पर प्रहरी गांव के पास भी पुल जर्जर हो गया था। सिंचाई विभाग ने दोनों पुलों के निर्माण के लिए शासन को पत्र लिखा था। शासन से पुलों के निर्माण के लिए मंजूरी दे दी है। मंजूरी मिलने के बाद दोनों पुलों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


दोनों पुलों के निर्माण पर 87 लाख रुपये खर्च होंगे। सूची-खरौली मार्ग पर प्रहरी गांव के पास बनने वाले पुल के निर्माण में 44 लाख और डलमऊ-जगतपुर-सलोन मार्ग पर सूची के पास टूटे पुल का निर्माण 43 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। निर्माण कार्य सिंचाई विभाग कराएगा।


नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
डलमऊ-जगतपुर-सलोन मार्ग पर पुल बनने से अब भारी वाहनों को लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सलोन से जगतपुर की दूरी 20 किलोमीटर है।


सलोन से आने वाले वाहन अब तक सलोन से मुंशीगंज होते हुए जगतपुर जाते थे। इससे उन्हें करीब 40 किलोमीटर चक्कर लगाना पड़ता था। पुल बनने से उन्हें लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें