फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफ ार्मर का 300 लीटर तेल चोरों ने किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। मनमानी कटौती सोमवार रात पावर कॉर्पोरेशन को भारी पड़ गई। चोरों ने बिजली गुल होने के दौरान विद्युत उपकेंद्र में लगे ट्रांसफार्मर से 300 लीटर तेल पार कर दिया।
विज्ञापन



रात में करीब 11 बजे इसकी जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। ट्रांसफार्मर में तेल कम होने के चलते बिजली आपूर्ति भी बंद रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


विद्युत उपकेंद्र विशुनपुर में सोमवार रात 9:30 बजे से 11:30 बजे तक 132 केवी ट्रांसमिशन से उपकेंद्र की विद्युत सप्लाई बंद थी।


इसी बीच चोरों ने ट्रांसफार्मर का वॉल्व खोलकर ट्रांसफ ार्मर में पड़ने वाला 300 लीटर तेल पार कर दिया। विद्युत सप्लाई आने पर ट्रांसफ ार्मर पर लगे रिले ने ट्रांसफ ार्मर में तेल कम होने की सूचना का सिग्नल दिया।
विज्ञापन



जब कर्मचारियों ने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि चोरों ने ट्रांसफार्मर का तेल पाइप के माध्यम से निकालकर पार कर दिया है। वहीं चोर मौके से फ रार हो गए हैं।


विद्युत उपकेंद्र बिशुनपुर में तैनात जेई देवेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार की रात सब स्टेशन ऑपरेटर भानु, सहायक ऑपरेटर व सहायक स्टाफ रामकिशोर की ड्यूटी थी।


ट्रांसमिशन से सप्लाई बंद होने के कारण चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। उपकेंद्र में पीछे की बाउंड्री नहीं है। चोरों ने लगभग तीन सौ लीटर ट्रांसफ ार्मर का तेल चोरी किया है। इसकी कीमत लगभग 21 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें