फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदभराई समारोह से वापस लौटते समय फोटोग्राफर सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रिपलिंग में दो युवकों की जान गई
विज्ञापन



लालगंज (रायबरेली)। ट्रिपलिंग कर मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे दो युवकों की बुधवार को हादसे में मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


उन्नाव जनपद के बिहार थाना क्षेत्र के ओसिया गांव में गोदभराई समारोह था। इसमें चकपंचम निवासी सोनू, सरेनी थाना क्षेत्र के पंडित का पुरवा मजरे बंडई गांव निवासी फोटोग्राफर शनि सविता (28), सरांयकुर्मी निवासी वीरेंद्र (24) बाइक से गए थे।
विज्ञापन



तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस लालगंज आ रहे थे। जैसे ही वह बृजेंद्र नगर के निकट पहुंचे तभी एक साइकिल सवार को ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे शनि व वीरेंद्र की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन



जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवारीजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें