फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान की हत्या, पत्नी के साथ गैंगरेप का मामला 17-45-23

विज्ञापन
विज्ञापन
वारदात स्थल का नजारा बयां कर रहा दरिंदगी
विज्ञापन

रायबरेली। पूर्व प्रधान की हत्या के बाद वारदात स्थल का नजारा साफ दरिंदगी बयां कर रहा था। बक्सा, आलमारी के जहां ताले टूटे पड़े थे, वहीं छत पर काफी खून बिखरा था। बेहोश पड़ी मृतक की पत्नी के शरीर पर कपडे़ नहीं थे। वारदात से क्षेत्र के लोगों में न सिर्फ दहशत का माहौैल था, बल्कि उनमें जबरदस्त गुस्सा भी था। वहीं परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की मानें तो मृतक मिलनसार था। सभी का सम्मान करता था। खास बात ये है कि जिले में बाहरी अपराधियों की दस्तक हमेशा रही है। अक्सर बाहरी अपराधी पकड़े भी गए हैं। सवाल ये उठता है कि यहां बाहरी अपराधियों पर सर्विलांस टीम शिकंजा क्यों नहीं कस पा रही है।
विज्ञापन


छावनी में तब्दील गांव
वारदात के बाद गांव छावनी में तब्दील हो गया है। गुरुबख्शगंज के अलावा लालगंज, सरेनी, महराजगंज समेत कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें