फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में गिरी कार बाल बाल बचा प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। तेज बारिश व सांड़ को बचाने के चक्कर में एक कार गुरुवार की बीती रात अनियंत्रित होकर शारदा सहायक नहर में चली गई। कार के चारों शीशे लॉक होने के कारण कार नहर में तैरती रही। कार सवार प्रधान को पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

देवा थाना क्षेत्र के ग्राम देवगांव के प्रधान रामहर्ष (50) गुरुवार को अपनी पुत्री रानी को इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने गया था। देररात तेज बारिश में घर लौटते समय जैसे ही कार मलूकपुर गांव के पास पहुंची कि अचानक सांड़ आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में प्रधान ने ब्रेक लगाया तो कार कीचड़ में फिसलती हुई शारदा सहायक नहर में जा गिरी। कार तैरते हुई पुल के नीचे से करीब तीन सौ मीटर जहांगीराबाद थाने की ओर बह गई। रामहर्ष ने बताया कि कार के चारों शीशे बंद होने के कारण कार नहीं डूबी। कार में बैठे हुए ही डॉयल सौ को सूचना दी। मौके पर डॉयल 100 की चार गाड़ियां पहुंच गई। कार सवार ने जैसे ही शीशा खोला की पानी भरने से कार डूबने लगी। पुलिस कर्मियों ने रस्सी डाल प्रधान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों व पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कार बाहर निकाला।
कार देवा थाना क्षेत्र के मलूकपुर गांव के पास नहर में गिरी थी। बहते बहते मेरे क्षेत्र में आ गई। जिसे बाहर निकलवाया गया है। कार सवार को बचा लिया गया है। - अशोक कुमार सरोज, थानाध्यक्ष जहांगीराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें