फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ग्राहकों के साथ लूटपाट करने वाला गिरोह हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सलोन कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम ने बैंक ग्राहकों के साथ लूटपाट करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



इनमें एक आरोपी पूर्व प्रधान का बेटा भी है। इनके पास से 71 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त बाइक, तीन मोबाइल व दो तमंचे बरामद किए हैं।


एसपी सुनील कुमार सिंह ने रविवार को पुलिस कार्यालय में बताया कि सलोन कोतवाल राम आशीष उपाध्याय, स्वॉट टीम प्रभारी राकेश सिंह ने टीम के साथ सलोन क्षेत्र के साहबगंज बाजार से तीन बदमाशों को दबोचा है।


इनकी पहचान प्रतापगढ़ जिले के लालगंज अझारा थाना क्षेेत्र के रामपुर मेड़ियानी निवासी प्रदुम कुमार, शिवबोझ गांव निवासी सुरेश सरोज और जेठवारा थाना क्षेत्र के मनीराम का पुरवा निवासी रंजीत पटेल के रूप में हुई है। इसमें आरोपी प्रदुम कुमार पूर्व प्रधान का बेटा है।
विज्ञापन



एसपी ने बताया कि इन्हीं बदमाशों ने बीती 30 अक्तूबर को जिल्लहवा की रहने वाली राजकली से 14 हजार रुपये लूट लिए थे। इसके अलावा अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया था।


ये बदमाश बैंक ग्राहकों को निशाना बनाते थे। रायबरेली के साथ ही अमेठी, प्रतापगढ़ में भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते थे। एसपी ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।


लुटेरों के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज
एसपी ने बताया कि आरोपी सुरेश सरोज के खिलाफ लूट, चोरी समेत छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसमें से चार मुकदमे सिर्फ रायबरेली जिले के सलोन और डीह थाने में दर्ज हैं।


आरोपी रंजीत पटेल के खिलाफ भी छह आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसमें चार मुकदमे रायबरेली जिले के सलोन, डीह थाने में दर्ज हैं। प्रदुम कुमार के खिलाफ पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।


पैसा कमाने की चाहत में बन गए अपराधी
रुपये कमाने कीेेे चाहत में तीन युवक अपराध के दलदल में कूद पड़े। लुटेरे एवं पूर्व प्रधान के बेटे प्रदुम कुमार ने बताया कि अपने साथी सुरेश व रंजीत के साथ काफी दिनों से रायबरेली, प्रतापगढ़, अमेठी में लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन



अच्छा पैसा कमाने के लिए इस धंधे में आए। पहले बैंक जाकर रैकी करते थे और फिर घटनाओं को अंजाम देते थे। जैसे ही बैंक से कोई रुपये निकालकर बाहर आता है, रुपये छीनकर बाइक में बैठकर भाग जाते थे। दो साथी पहले से ही बैंक के बाहर बाइक लेकर खड़े रहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें