फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड के संक्रमण से हुई थी बच्ची की मौत
विज्ञापन

फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र में मासूम बच्ची की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ठंड के संक्रमण से मासूम बच्ची की मौत की वजह सामने आई है। इस मामले में मृतका के पिता ने पत्नी पर ही बच्ची को मार डालने का आरोप लगाया था। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जायस कस्बे के दुर्गा नगर मोहल्ले निवासी फूलचंद सोनी की बेटी कोमल (एक) की शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। फूलचंद्र ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पत्नी पूजा सोनी ने ही बच्ची कोमल को पटक-पटक कर मार डाला है। वहीं पत्नी पूजा का कहना था कि बेटी कोमल रात में बीमार हो गई थी। कहने के बावजूद पति उसे अस्पताल नहीं ले गया। इलाज के अभाव में बेटी की मौत हो गई थी। जायस कोतवाल रविंद्र सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ठंड के इंफेक्शन से बच्ची की मौत की वजह बताई गई है। इस मामले में डॉक्टर से बात कर ली गई है। पति-पत्नी से घटना की बाबत पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें