फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुबख्शगंज क्षेत्र के शिवलहा मजरे कृष्णपुर ताला में घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने पत्नी पर तेजाब फेंक खुद नदी में कूद दी जान
विज्ञापन

सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात युवक ने पत्नी पर तेजाब फेंक दिया और फिर सई नदी में कूदकर जान दे दी। दंपती में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने तेजाब से झुलसी महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला करीब 40 फीसदी झुलसी है। पुलिस ने शव को सई नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस दावा कर रही है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। इसी वजह से उसने ऐसा किया।
शिवलहा मजरे कृष्णपुर ताला गांव निवासी दीपक चतुर्वेदी (32) पुत्र कैलाशनाथ चतुर्वेदी की शादी नौै साल पहले सरेनी थाना क्षेत्र के सुर्जीपुर गांव की रहने वाली मोनी के साथ हुई थी। रात में सभी घर पर थे। इसी दौरान दीपक और मोनी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि दीपक ने पत्नी पर तेजाब फेंक दिया। जिससे वह 40 फीसदी झुलस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोरगुल की आवाज सुनकर परिवारीजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो दीपक वहां से भाग निकला। इसके बाद गांव के पास से होकर गुजरी सई नदी में रात में ही कूदकर जान दे दी। झुलसी मोनी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, युवक दीपक की खोजबीन शुरू की गई तो उसका शव शुक्रवार को सई नदी में पाया गया। एसओ विनोद सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। एसओ विनोद सिंह का कहना है कि दीपक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी वजह से उसने पहले पत्नी पर तेजाब फेंक दिया और फिर स्वयं सई नदी में कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें