थानाभवन। कादरगढ़ चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने कुतुबगढ़ रजवाहे की पुलिया के पास गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से दस लीटर कच्ची शराब बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कुतुबगढ़ निवासी नरेश बताया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
सड़क हादसे में तीन घायल
थानाभवन। गांव बाबरी निवासी महताब अपनी मां और बेटे सफी के साथ बाइक से थानाभवन की ओर आ रहे थे। गांव हरड़ फतेहपुर के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। टक्कर के बाद कार चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को थानाभवन स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया।