फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दुकानें व एक घर खंगाला

Fri, 23 Dec 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला/रायबरेली
विज्ञापन
इन्हीं दुकानाों से चुराया सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सदर कोतवाली और मिल एरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात चोरों ने पुलिस की गश्त की कलई खोलते हुए 10 दुकानों और एक घर से नकदी, जेवरात समेत तीन लाख का माल पार कर दिया। पुलिस जल्द वारदातों का खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवाजी नगर निवासी प्रदीप तिवारी परिवार समेत कहीं बाहर गए हुए थे। रात में चोरों ने घर का ताला तोड़कर दो लाख रुपये, जेवरात और सिलेंडर पार कर दिया। सुबह प्रदीप घर पहुंचे तो उन्हें वारदात की जानकारी हो सकी। पुलिस ने घटना की जांच की। पीड़ित प्रदीप का कहना है कि उसने चोरी की घटना की सूचना कोतवाली में दे दी है। कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय का कहना है कि जांच की जा रही है।

उधर, मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही कस्बा स्थित आठ दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। कुमार इलेक्ट्रानिक शॉप, बबलू ऑटोमोबाइल्स, साहू किराना स्टोर, सलीम की किराना, पिंटू हार्डवेयर, भाया होटल से नकदी समेत अन्य सामान पार कर दिया।
विज्ञापन


बिस्मिल्ला की दुकान से 20 मुर्गी चुरा ले गए। पान की दुकान से भी नकदी उड़ा दी। कुल 10 दुकानों से एक लाख रुपये का माल पार कर दिया। एक रात ही 10 दुकानों से चोरी होने से लोगों में हड़कंप मच गया। थानेदार विमल सिंह का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें