फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध में किशोरी के परिजनों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार शाम किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करना उसके परिजनों को भारी पड़ गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने किशोरी के परिजनों की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी युवक ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि आरोपी रोहित बृहस्पतिवार शाम को दरवाजे काम कर रही उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ कर रहा था।
पीड़िता के शोरगुल करने पर उसे बचाने पहुंचे चार लोगों को आरोपी रोहित व उसके परिवारीजन शिवम, रंजीत व अजय ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, छेड़छाड़ सहित पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें