फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में युवक की पिटाई, मोबाइल भी तोड़ डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। आचार्य नगर रोड पर रविवार देर शाम ट्यूशन पढ़ने जा रहे एक युवक की उसके कुछ साथियों ने जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसका मोबाइल छीनकर उसे तोड़ डाला। घायल छात्र ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने चारों नामजद युवकों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की।
विज्ञापन

कस्बे के अली नगर मोहल्ला निवासी हसनैन मोहम्मद ने कोतवाली में तहरीर देख कर बताया कि रविवार शाम करीब छह बजे जब वह ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौट रहा था।
तभी अखंड प्रताप, अंशु, अंकित मिश्रा व आयुष पाल ने उसे रास्ते में घेरकर उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल छीन कर तोड़ डाला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित छात्र की तहरीर पर चारों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें