फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सभासद व उसके बेटों की दबंगई, युवक को दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर क्षेत्र में एक पूर्व सभासद और उसके बेटों की दबंगई सामने आई। बीच सड़क पर एक युवक के साथ न सिर्फ गालीगलौज की, बल्कि उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने पूर्व सभासद के दो बेटों को दबोच लिया, जबकि पूर्व सभासद व उसका एक बेटा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। एक दुकान का चालान कराने के शक में युवक के साथ मारपीट की बात सामने आई है।
शहर के तेलियाकोट निवासी मोइन खान शुक्रवार दोपहर सड़क से होते हुए कहीं जा रहा था। इसी बीच पूर्व सभासद शराफत, उसके बेटे असगर, अरशद, अफसर ने युवक पर लाठी-डंडे से धावा बोल दिया। इससे पहले युवक कुछ समझ पाता, दबंग उसे पीटने लगे।
विज्ञापन

वह जान बचाकर भागा तो उसे पकड़कर मारा। आसपास के लोग भी युवक को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। स्थानीय लोगों का कहना था कि पूर्व सभासद व उसके बेटों ने आसपास के लोगों को भी धमकाया।
बताते हैं कि तेलियाकोट में लॉकडाउन के चलते एक दुकान का चालान हो गया था। दबंगों को शक था कि पीड़ित मोइन खान ने ही मुखबिरी करके पुलिस से दुकान का चालान करा दिया।
इसी बात से खफा होकर मारपीट की गई। सदर कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पूर्व सभासद व उसके तीन बेटों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया है। इसमें से अरशद व अफसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व सभासद व उसके अन्य बेटे की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें