फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्यूज जोड़ते समय करंट की चपेट में आया लाइनमैन, गंभीर हालत में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र कठगर में आउटसोर्सिंग के तहत काम कर रहा लाइनमैन अचानक फ्यूज जोड़ते समय करंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पावर कॉर्पोरेशन और कार्यदायी एजेंसी की ओर से कोई मदद नहीं मिलने से परिवारीजनों और ग्रामीणों में नाराजगी है।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के लोदीपुर उतरावां गांव निवासी राजेश कुमार विद्युत उपकेंद्र कठगर में लाइनमैन है। शनिवार को तेरुखा गांव के पास हाईटेंशन लाइन के फ्यूज को जोड़ने गया था।
विज्ञापन

अचानक आपूर्ति चालू हो जाने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलस कर खंभे से नीचे गिर गया। सहयोगियों और ग्रामीणों ने घायल संविदा कर्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुुंचाया, जहां पर हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने घायल विद्युत संविदा कर्मी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के बाद भी अभियंताओं और कार्यदायी एजेंसी का कोई अधिकारी व कर्मचारी उसे देखने तक नहीं आया। गांव के अधिवक्ता आरपी सिंह ने बताया कि अभियंताओं का रवैया ठीक नहीं है।
कर्मचारियों से काम तो बराबर लिया जाता है। एक दिन की छुट्टी तक नहीं दी जाती, लेकिन जब कोई अनहोनी हो जाती है तो सभी लोग मुंह मोड़ लेते हैं। कर्मचारी को रायबरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
उसके बाद कोई देखने तक नहीं आया। उधर, अवर अभियंता यादुवेंद्र ने बताया कि कर्मचारी कैसे झुलसा है। इसकी जांच कराई जाएगी। घायल कर्मचारी का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें