फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई पर सो रहे पति पर महिला ने किया कुल्हाड़ी से वार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के कुबना गांव में शुक्रवार रात चारपाई पर सो रहे पति पर गुस्साई पत्नी ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

परिवारीजनों ने तत्काल मामले की सूचना डायल-112 को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पति-पत्नी दोनों को साथ कोतवाली ले आई। पति को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है।
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कुबना गांव निवासी कन्हैया लाल ने बताया कि शुक्रवार रात वह चारपाई पर सो रहा था। तभी अचानक उसकी पत्नी नीरज कुमारी ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

उसने चिल्लाकर जान बचाने की गुहार लगाई। परिवार के लोगों के पहुंचने पर जान बच सकी। गांव वालों ने बताया कि पति और पत्नी के बीच कई बार विवाद हो चुका है। उधर, कन्हैया लाल के अस्पताल में होने के कारण अभी तक मुकदमा नहीं दर्ज कराया गया है। कोतवाल रेखा सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें