फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी खनन में लिप्ट ट्रैक्टर पलटा, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक मिट्टी से लदे ट्रैक्टर के पलटने से दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला और परिवारीजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

परिवारीजन उसे लेकर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घरवालों ने मामले की सूचना पुलिस को दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल निवासी दिवाकर (20) अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी ढुुलाई का काम करता था। बुधवार को वह प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में जेसीबी से खोदी गई मिट्टी ढो रहा था।
विज्ञापन

मिट्टी लेकर आते समय अचानक ट्रैक्टर पलट गया। इससे वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया। गांव के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बाहर निकाला। घटना की सूचना परिवारीजनों को दी।
घरवाले उसे लेकर ऊंचाहार के एक निजी नर्सिंग होम पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताते हैं कि जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें