फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की हत्या करने वाले आरोपियों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में बुजुर्ग की हत्या में नामजद आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। इन आरोपियों ने होलिका में छप्पर डालने का विरोध करने पर बुुजुर्ग को पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

फंदा मजरे फूला गांव निवासी कल्लू उर्फ अमर बहादुर, कल्लू उर्फ रामचरण, राकेश, रमेश, शिव कुमार होली के एक दिन पहले गांव के गंगा प्रसाद के दुकान का रखे छप्पर को उठाकर होलिका में डालने के लिए ले जा रहे थे। इस पर छेदीलाल (80) ने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे बुुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले गया, जहां उसकी मौत हो गई थी।
मृतक के पुत्र भवानी प्रसाद ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष जावेद इकबाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। शंकरगंज चौकी इंचार्ज ज्ञानचंद्र शुक्ला, उपनिरीक्षक बाबूराम, हेड कांस्टेबल अतेंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह, सर्वेश यादव, सुधीर प्रजापति, संजय यादव ने आरोपियों को अलाईपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें