डीह (सलोन)। सलोन कोतवाली क्षेत्र में पुलिस चौकी सूची के अंतर्गत रेवहारा गांव के बाहर खेत में पांच माह का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रेवहारा गांव के किनारे तालाब में पॉलीथिन में भरकर भ्रूण को फेंक दिया था, जिसे गुरुवार सुबह कुत्ते तालाब से खींचकर खेत में ले जाकर नोच रहे थे। जानकारी ग्रामीणों को हुई तो मजमा लग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सलोन सीओ इंद्रपाल सिंह ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि रेवहारा में खेत में बच्चे का भ्रूण मिला है।