फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी में डूबे किशोर का नहीं लगा पता, गमगीन परिवारीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। गंगा में डूूबे किशोर का बुधवार को भी कुछ पता नहीं चला। एनडीआरएफ की टीम के अलावा गोताखोर नदी में दिनभर किशोर की खोजबीन करते रहे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बेटे के न मिलने से परिवारीजनों में रोना-पिटना मचा है।
विज्ञापन

सरेनी के सरायं बैरियाखेड़ा गांव निवासी जयशंकर त्रिवेदी का बेटा आशीष त्रिवेदी (16) मंगलवार को साथियों के साथ गंगा नहाने गया था। इस दौरान आशीष गंगा में डूब गया था। एनडीआरएफ टीम से खोजबीन कराने की मांग को लेकर लोगों ने मार्ग जाम कर प्रदर्शन भी किया था।
बुधवार को एनडीआरएफ ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में किशोर की खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल पाया। बेटे के न मिलने से मां शिवप्यारी, भाई भगवती प्रसाद के आंसू नहीं थम रहे हैं। थानेदार अनिल सिंह का कहना है कि एनडीआरएफ ने नदी को खंगाला लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें