फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से किसान की मौत, अधेड़ गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को बांदा-बहराइज राजमार्ग पर शारदा सहायक पुल के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मौत की जानकारी होने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

तमनपुर गांव का रहने वाला रोहित कुमार (38) बाइक से किसी काम से बछरावां आ रहा था। उसके साथ रामशंकर वर्मा (55) निवासी सेंहगो पीछे बैठा था। दोनों बांदा-बहराइच राजमार्ग पर शारदा सहायक पुल के पास पहुंचे ही थे कि शिवगढ़ से बछरावां की ओर आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग उछलकर दूर जा गिरे और बाइक के परखचे उड़ गए। आसपास के लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बछरावां पहुंचाया, जहां पर रोहित कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल रामशंकर वर्मा को ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जैसे ही रोहित के मौत की खबर गांव पहुंची मां चंदा देवी, पत्नी सुनीता व उसकी तीन बेटियां आंचल, काजल, गुड़िया बेसुध हो गईं। मृतक अपने घर में किसानी करता था। तीन-तीन बेटियों की पढ़ाई। शादी की चिंता कर पत्नी व मां दहाड़े मार-मार कर रो रही थी। पुलिस ने मां चंदा देवी की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें