फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी से टकराने के बाद ट्र में घुसी बेकाबू कार, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात मवेशी से टकराने के बाद एक कार ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे में मवेशी की भी जान चली गई।
विज्ञापन

उत्तराखंड प्रांत के हल्दी उद्यम सिंह नगर निवासी तपेश्वर (55) पुत्र देवकी, जगतपुर उद्यम सिंह नगर निवासी रामज्ञान गुप्ता (58) पुत्र विश्वनाथ और झारखंड प्रांत के रेवाड़ा जिला लातीहार निवासी बबलू यादव (69) पुत्र अनिरुद्ध रात में कार (यूके 08 एई 6300) पर सवार होकर किसी काम के सिलसिले में प्रयागराज से लखनऊ जा रहे थे। गाड़ी रामज्ञान चला रहा था।
लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर अरखा कोल्ड स्टोरेज के पास सड़क पार कर रहे मवेशी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बगल से निकल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर तेज होने के कारण कार के परखचे उड़ गए। सूचना पर कोतवाल विनोद सिंह मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि चोट अधिक होने के कारण तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मवेशी को बचाने के टक्कर में कार बगल से जा रहे ट्रक में जा घुसी। कार पर सवार तीन लोगों की मौत हुई है।
कृषि निदेशालय में तैैनात था तपेश्वर : विनोद
सूचना पर ऊंचाहार कोतवाल विनोद सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायलों को आननफानन सीएचसी पहुंचाया, लेकिन उनकी जान न बच सकी। कोतवाल ने बताया कि रात का वक्त होने के कारण चालक कुछ समझ नहीं पाया और गाड़ी ट्रक में जाकर जा घुसी। मृतक तपेश्वर कृषि निदेशालय हल्दी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। सभी मृतक के परिवारीजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
पापा का शव देख फफक पड़ा बेटा
सूचना के बाद ऊंचाहार कोतवाली पहुंचा विजय पिता तपेश्वर का शव देखकर फफक रो पड़ा। बोला यह सब कैसे हो गया। पापा आपने तो कहा था कि घर जल्दी आ जाओगे। अब मैं घर जाकर क्या बताऊंगा। रिश्तेदार अशोक भी तपेश्वर की मौत से अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें