फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व बीडीसी सदस्य के बेटे को तमंचे के बट से पीटा, तहरीर पर केस दर्ज, हमलावरों की तलाश में फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में पूर्व बीडीसी सदस्य के बेटे की तमंचे की बट से पिटाई कर दी। मामले में निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी सदस्य) समेत चार हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव निवासी उदयभान ने गुरुवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 जनवरी को घर में बनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान दुसौती गांव के रहने वाले योगेंद्र सिंह, गांव के निवर्तमान बीडीसी सदस्य राजेश यादव और दो अन्य लोग पहुंचे।
सभी उसके पिता एवं पूर्व बीडीसी सदस्य गंगाराम के बारे में पूछने लगे। कुछ न बताने पर उसकी तमंचे की बट से पिटाई कर दी। शोर मचाया तो हमलावर भाग गए। आरोपी योगेंद्र वर्तमान में लखनऊ जिले के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में रहता है। कोतवाल शरद कुमार का कहना है कि निवर्तमान बीडीसी सदस्य समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें