फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से लूटपाट का प्रयास, असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग की, पिकअप के पहियों के चीथड़े उड़ गए

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। जिले की सीमा से सटे प्रतापगढ़ जनपद में मुर्गा व्यापारी से बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। लूट में असफल होने पर असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग की। फायरिंग से गाड़ी के पहियों के चीथड़े उड़ गए। किसी तरह व्यापारी ऊंचाहार पहुंचा तो उसकी जान बची। इस दौरान व्यापारी ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से जानकारी दी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कौशांबी जिले के रहीमपुर मलानी निवासी मो. आलम अपनी पिकअप से लालगंज पोलट्री फार्म पर जा रहे थे। उनके साथ चालक सुघर सिंह व अन्य लोग मौजूद थे। प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के लेहदरी पार करते ही चार-पांच बदमाशों ने सफेद कार आगे लगाकर तमंचे के बल पर उन्हें रोकने का प्रयास किया। जब गाड़ी नहीं रुकी तो लगातार गाड़ी पर फायर झोंका।
गनीमत रही कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बदमाशों के फायर से पिकअप के आगे लगे टायरों के चीथड़े गए। व्यापारी को भागते देख बदमाशों ने अपने वाहन से उनका पीछा किया। फिर भी व्यापारी ड्राइवर की मदद से वाहन की रफ्तार बढ़ाकर मौके से ऊंचाहार नगर के बस स्टॉप तक पहुंचने में कामयाब रहा। व्यापारी मो. आलम ने बताया कि बदमाशों ने असलहों से करीब छह राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन

पीड़ित ने कई संबंधित थाने व डॉयल 112 को सूचना दी। इस बीच सूचना कोतवाली पुलिस को मिली। पुलिस टीम ने व्यापारी के पास पहुंचकर घटना की जांच की। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि मामला प्रतापगढ़ जिले का है। पुलिस मामले की जांच करेगी। ऊंचाहार कोतवाली में व्यापारी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें