सीएमओ कार्यालय में रखा कोल्ड बॉक्स।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले में कोरोना वैक्सीन रखने के लिए फ्रीजर आ गए हैं। साथ ही टीकाकरण सेंटर पर वैक्सीन को पहुंचाने के लिए कोल्ड बॉक्स भी मंगवाए गए हैं। सीएमओ कार्यालय में फ्रीजर और कोल्ड बॉक्स को रखवाया गया है। निर्माणाधीन वैक्सीन कक्ष में जल्द ही फ्रीजर को जाम कराया जाएगा।
जिले में पहले चरण में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े 8000 अधिकारियों-कर्मचारियों और निजी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े 1100 कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
इसके आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सुपरवाइजरों को भी शामिल कर दिया गया है, क्योंकि ये लोग शुरू से ही कोरोना संक्रमण को रोकने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। टीकों को रखने के लिए दो फ्रीजर मंगवाए गए हैं। इसके अलावा 20 से अधिक कोल्ड बॉक्स भी आ चुके हैं। सीएमओ कार्यालय में फ्रीजर पर कोल्ड बॉक्सों को रखवाया गया है।
टीके के दुष्प्रभाव से बचने के लिए 400 किट मंगवाईं
टीका लगने के बाद किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से बचाने के बंदोबस्त के लिए 400 एनाफेलोसिस किट और एईएफआई (एडवर्स इफेक्ट फालोइंग इम्यूनाइजेशन) किट मंगवाई गई है। इसी सप्ताह यह किट भी आ जाएंगी। जिले की सभी 365 एएनएम के पास एनाफेलोसिस किट और सभी सीएचसी पर एक-एक एईएफआई किट उपलब्ध कराई जाएगी।
कोरोना वैक्सीन रखने के लिए फ्रीजर और कोल्ड बॉक्स आ गए हैं। वैक्सीन कक्ष के निर्माण का काम तीन इसी सप्ताह पूरा हो जाएगा। कोरोना के टीकाकरण के संबंध में अन्य तैयारियों को भी लगभग पूरा करवा लिया गया है।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ