फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वायु प्रदूषण पर सख्ती, 26 औद्योगिक इकाइयों को नोटिस

Sun, 15 Nov 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्ती शुरू कर दी है। क्षेत्रीय कार्यालय ने 26 औद्योगिक इकाइयों को नोटिस जारी कर वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण नियमित और प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 15 दिन के भीतर अनुपालन आख्या मांगी है।
विज्ञापन


बोर्ड के मुताबिक, 11 अक्तूबर को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 153 दर्ज किया गया था, जो मॉडरेट श्रेणी में है। इसे देखते हुए औद्योगिक इकाइयों को उत्सर्जन निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रीय अधिकारी अजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि इकाइयों को एनएबीएल से मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला से स्टैक मॉनीटरिंग कराकर रिपोर्ट कार्यालय में जमा करनी होगी। निर्धारित समय में अनुपालन आख्या न देने पर वायु (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम, 1981 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी संबंधित इकाई की होगी।

इन इकाइयों को जारी हुए निर्देश

एनटीपीसी ऊंचाहार, श्री भवानी पेपर मिल, आरसीसीपीएल सीमेंट इंडस्ट्री, सन मेटल इंडस्ट्रीज, बिरला कॉर्पोरेशन, विशाका इंडस्ट्रीज, ग्रेफोर्स इंडस्ट्रीज, आरडी सीमेंट, मॉडर्न रेल कोच फैक्टरी, फोर्ज्ड व्हील प्लांट, मालविका सीमेंट, एलीफैंट सीमेंट, फेरोसंग एनवायरो सॉल्यूशन, लक्ष्मी फूड्स एंड स्टोरेज, वीआरएच लाइटनिंग प्रोटेक्शन, होईनमल एंड सन्स, आस्था इंडस्ट्रीज, श्री श्री निवास जी इंडस्ट्रीज, स्काईस्टार्स लैमिनेटर्स, प्रज्ञा राइस मिल, साक्षी क्वायर प्रोडक्ट, ग्रांड टायर, बंशल ट्रेडर्स, पीडी एग्रो प्रोसेसर्स और वफी इंडस्ट्री को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें