फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीएमजी समेत तीन अफसरों पर जुर्माना

Mon, 06 Jul 2015 11:44 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डाक विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से स्पीड पोस्ट से भेजा गया लॉकेट खो गया। ज्योतिषी ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


ज्योतिषी को परेशान करने और शिकायत की अनसुनी पर जिला उपभोक्ता फोरम ने चीफ पोस्ट मास्टर जनरल समेत तीन अफसरों पर चार हजार रुपये का जुुर्माना ठोंका हैं।


लालगंज तहसील क्षेत्र के रासी गांव निवासी ज्योतिषी वृंदावन द्विवेदी ने लालगंज डाक घर से बीती 27 सितंबर 2011 को स्पीड पोस्ट के माध्यम से इलाहाबाद एक लॉकेट भेजा था। डाक कर्मियों की लापरवाही से यह लॉकेट खो गया।

ज्योतिषी ने डाक अधीक्षक से इसकी शिकायत की तो लॉकेट खोने का पता चला। इसके बावजूद लापरवाह कर्मियों पर न तो कार्रवाई हुई और न ही ज्योतिषी को क्षतिपूर्ति दी गई।
विज्ञापन


 इस पर पीड़ित ने जिला उपभोक्ता फोरम में फरियाद लगाई। उपभोक्ता फोरम ने मामले की सुनवाई के दौरान माना कि लॉकेट खो जाने से ज्योतिष के व्यवसाय पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ा है।

इसे देखते हुए फोरम के अध्यक्ष लालता प्रसाद पांडेय, सदस्य शैलजा यादव व राजेंद्र प्रसाद मयंक ने उत्तर प्रदेश परिमंडल हजरतगंज के चीफ पोस्ट मास्टर जनरल, डाक अधीक्षक रायबरेली और पोस्ट मास्टर प्रधान डाक घर लालगंज पर चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


 दो माह के अंदर जुर्माने की राशि पीड़ित ज्योतिषी को अदा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें