रायबरेली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर में एक ओर जहां मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है, वहीं चिकित्सक दंपती ने जुकाम, बुखार व सांस लेने की समस्या से जुड़े मरीजों को मुफ्त चिकित्सीय सलाह देने का निर्णय लिया है। हर रोज सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक अस्पताल आकर वर्चुअल माध्यम से मरीजों का निशुल्क इलाज करेंगे।
शहर के अवध हॉस्पिटल के संचालक और वरिष्ठ फिजीशियन व परामर्शदाता डॉ. राकेश राजपूत और उनकी पत्नी वरिष्ठ स्त्री रोग एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा राजपूत ने कोरोना के लक्षण वाले मरीजों के लिए मुफ्त ओपीडी शुरू करने का निर्णय लिया है।
डॉ. राकेश ने बताया कि वैसे तो अस्पताल में सभी प्रकार की सेवाएं कोरोना के कारण स्थगित हैं, लेकिन कोरोना के लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण गुरुवार से निशुल्क ओपीडी शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
डॉ. राकेश के मोबाइल नंबर 9161488999 या डॉ. सीमा के मोबाइल नंबर 9936461000 पर संपर्क करने के साथ ही अस्पताल आकर निशुल्क ओपीडी का लाभ ले सकते हैं।