फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए अलर्ट : रेलवे कर्मचारियों के लिए लगेगा कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रेलवे कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें वैक्सीनेशन के लिए अब इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। उनका वैक्सीनेशन 10 मई को सुबह 10 बजे से जिला अस्पताल मेें होगा।
विज्ञापन

इसके लिए सीएमएस ऑफिस के पास अलग से काउंटर की व्यवस्था की गई है। इसमें 45 साल से ऊपर वाले उन रेलवे कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वैक्सीन लगेगी, जिन्होंने पहले से पंजीकरण करा रखा है।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। इसीलिए 45 साल से ऊपर वालों को वैक्सीन लगाया जा रहा है। रेलवे कर्मचारियों को ड्यूटी की वजह से वैक्सीन लगवाने का समय नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

रेलवे के कामकाज में किसी तरह का कोई बाधा न आए और कर्मचारियों को वैक्सीन के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए उनके वैक्सीनेशन के लिए जिला अस्पताल में एक दिन के लिए अलग काउंटर खोला जाएगा। वैक्सीनेशन के बारे में जिले के सभी रेल कर्मचारियों को अवगत करा दिया गया है, ताकि वे जिला अस्पताल पहुंचकर वैक्सीन लगवा सकें।
यातायात निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 10 मई को रेलवे कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए जिला अस्पताल में सीएमएस ऑफिस के पास अलग से काउंटर की व्यवस्था रहेगी, ताकि उन्हें इधर-उधर भटकना न पड़े।
इसमें पहले से पंजीकरण करा चुके 45 साल के ऊपर वाले कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। काउंटर पर लगभग 100 लोगों को वैक्सीन लगाने की व्यवस्था रहेगी।
पहले रेलवे स्टेशन पर होना था वैक्सीनेशन
रेलवे कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वैक्सीनेशन के लिए पहले रेलवे स्टेशन के द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय में कैंप लगाने का फैसला लिया गया था, लेकिन बाद में स्थान बदल दिया गया है। अब जिला अस्पताल में वैक्सीन लगेगी।
सुविधा देने के लिए अलग से काउंटर बनेगा। इस बारे में यातायात निरीक्षक अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि पहले रेलवे स्टेशन पर वैक्सीनेशन की बात कही थी, लेकिन बाद में तकनीकी कारणों से स्थान में बदलाव कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें