फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थमा कोरोना का कहर, मात्र 18 लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में रविवार को कोरोना का कहर थमा रहा। जिले में महज 18 लोग ही संक्रमित मिले, जबकि पहले से संक्रमित 70 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी। स्वस्थ हुए मरीजों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिलेभर में 1612 लोगों में कोरोना की जांच की। इसमें 18 लोग संक्रमित पाए गए।
उन्होंने बताया कि पहले से संक्रमित 70 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। रविवार को मिले नए मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है।
जिले में भले ही कोरोना का कहर थमा है, लेकिन होम एहतियात जरूर बरतें। भीड़ में जाने से बचें और मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें