फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोग कोरोना संक्रमित, चार दिन में आठ केस बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ना शुरू हो गया है। गुरुवार को भी दो नए केस मिले। चार दिन से हर रोज संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। चार दिनों में ही आठ मरीज मिल चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। पहले से संक्रमित एक मरीज स्वस्थ भी हो गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि गुरुवार को जिले में टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर 1132 लोगों की कोरोना की जांच की।
जांच में दो लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट घर पहुंचाई गई है। पहले से संक्रमित एक मरीज स्वस्थ हो गया है।
एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। चार दिन से हर रोज संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। लोग मास्क के प्रयोग के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें